बरेली: पैसों का तकादा करने पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कार खरीदने के बाद दबंगों ने रुपये नहीं दिए। जब खरीददार ने कार अपने नाम कराने और बचे पैसे देने को कहा तो दबंगों ने मारपीट की। एसएसपी के आदेश पर थाना बारादरी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कटरा, शाहजहांपुर निवासी शोएब अली ने बताया कि उन्होंने साल 2021 में कार का सौदा राधाकुंज कॉलोनी ग्रीनपार्क निवासी मोहित जायसवाल से चार लाख रुपये में तय किया था। मोहित 1.47 लाख रुपये दे देकर कार ले गए और बची रकम एक महीने बाद देने को कहा। कई साल बीते के बाद भी रुपये नहीं दिए और न ही कार अपने नाम कराई। 

3 सितंबर को वह रुपये लेने के लिए मोहित के घर गए तो वहां मोहित, आलोक जायसवाल, अनूप जायसवाल, अरुण जायसवाल और रोहित जायसवाल ने मारपीट की और लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर जान से मारने की नीयत से पीछे दौड़े।

ये भी पढे़ं- बरेली: नवरात्र से पहले प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा का प्लान बनाकर लागू करें- आईजी

 

 

संबंधित समाचार