बरेली: एंटी करप्शन टीम का लाइजनर संग एक और वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। पांच हजार रुपये के साथ संग्रह अमीन रामजी शरण को को गिरफ्तार करने वाली एंटी करप्शन टीम का बारादरी क्षेत्र के एक लाइजनर संग एक और वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कार्रवाई के पहले का बताया जा रहा है, जिसमें लाइजनर संग एंटी करप्शन टीम के दो इंस्पेक्टर समेत विपक्षी लोग एक साथ बैठ कर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं।
सदर तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात रहे रामजी शरण को बुधवार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया था। दूसरे संग्रह आमीन मनोज कुमार यादव ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गिरफ्तार अमीन के दो संग्रह अमीन भाइयों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उधर, ट्रैप को पहले ही गिरफ्तार आरोपी रामजी शरण के परिजन इसे रंजिशन बता चुके हैं। दरअसल, ट्रैप करने से पहले ही स्टेशन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर एंटी करप्शन के प्रविन सांन्याल, इंस्पेक्टर इस्तियाख वारसी का विपक्ष के लोगों और लाइजनर संग खाना खाते एक और वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे में ट्रैप को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
तहसीलदार ने कोतवाली पुलिस को जांच के दिए आदेश
संग्रह अमीन सर्वेश और सूर्यप्रकाश की सुनवाई पुलिस में नहीं हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत सदर तहसीलदार रामनयन सिंह से की। शिकायत पर तहसीलदार ने कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
दोनों ने शिकायत में बताया कि जब वह होटल पहुंचे तो मनोज कुमार यादव एंटी करप्शन के उन पुलिसकर्मियों के साथ बैठे थे, जो रामजीशरण को ट्रैप करने वालों में शामिल थे। उनके साथ दो अज्ञात व्यक्ति भी खाना खा रहे थे। आरोप है कि मनोज हंसकर बोले कि आओ जश्न में शामिल हो जाओ। अभी तुम्हारा भाई रामजी शरण जेल गया है। अब तुम भी जेल जाओगे और हमलावर हो गए।
सदर तहसील जांच करने पहुंची एलआईयू
वीडियो वायरल होने पर शनिवार को सदर तहसील में एलआईयू की टीम पहुंची। जहां पर टीम ने करीब दो घंटे से ज्यादा वहां पर गोपनीय तरीके से जांच की। वहीं, दूसरा वीडियो वायरल होने पर लाइजनर साठगांठ करने में जुटा है। लाइजनर पर पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।
पुलिस के लिए सिरदर्द बना है लाइजनर
पांच हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किए गए संग्रह अमीन के मामले में परिजनों ने रंजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। जिसमें लाइजनर का अहम रोल रहा है। पुलिस विभाग के लिए लाइजनर सिरदर्द बना हुआ है। लाइजनर कई थाना प्रभारियों का आव-भगत करता है।
ये भी पढे़ं- बरेली: वाशिंग पाउडर के विज्ञापन पर एडिट करके लगाया प्रधानमंत्री का फोटो, रिपोर्ट दर्ज
