Bareilly : अलंकार बोले-प्रशासन ने जिला बदर किया, अविमुक्तेश्वरानंद से जल्द मिलेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कड़ी सुरक्षा में अलंकार अग्निहोत्री बुधवार की देर शाम करीब 8.50 बजे लखनऊ में वीआईपी रोड स्थित आवास सुरक्षित पहुंच गए। बरेली से पुलिस टीम उन्हें सुरक्षा में लेकर पहुंचीं। उनके साथ तीन कारें गयी थीं। फोन पर हुई बातचीत में निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि जिला प्रशासन ने मौखिक रूप से बरेली से जिला बदर किया है। पुलिस टीम संग आई है। हाउस अरेस्ट कर जिला बदर किया है।

 जल्द बरेली आने की बात कहते हुए कहा कि यूजीसी के विरोध में पीलीभीत, बदायूं में जबर्दस्त विरोध शुरू हो गया है। ब्राह्मण समाज के जनप्रतिनिधियों ने अपने समाज के लिए कुछ नहीं सोचा है। राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा के बयान पर तीखी नाराजगी जतायी। उन्होंने बताया कि डीएम कैंप कार्यालय में साजिश करते हुए निलंबित करने की प्लानिंग की गई थी, लेकिन उनकी साजिश खुल गयी। इसके बाद खिसियाहट में निलंबन किया गया। 

निलंबन के विरोध में हाई कोर्ट जाएंगे। एक दो दिन में इस मसले पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाएंगे। पहले बनारस जाएंगे। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलेंगे। कुछ अन्य संगठन के पदाधिकारियों से मिलेंगे। वहीं, अलंकार ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट की है कि कहां-कहां आप मुझको जिला बदर करोगे...जहां जाएंगे कारवां बढ़ता जाएगा।

संबंधित समाचार