VIDEO : पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का गाना ‘आज धरती पे उतरल बा चांद’ रिलीज, दर्शकों को आया पसंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। यशी फिल्म्स के बैनर से बनी पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री स्मृति सिन्हा की फिल्म आज जीने की तमन्ना है, का गाना ‘आज धरती पे उतरल बा चांद’ रिलीज हो गया है। गाना आज धरती पे उतरल बा चांद यशी फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

पवन सिंह ने कहा कि गाना हमारे दर्शकों को पसंद आया यही हमारी सफलता है। वे हमारे भगवान है। उनके लिए ही मैं गाता हूँ और माँ सरस्वती की कृपा से दर्शकों को मेरी गायकी पसंद आती है। एक कलाकार के नाते इससे बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं है। जहां तक बात इस गाना ‘आज धरती पे उतरल बा चांद’ की है, तो इस गाने में स्मृति सिन्हा के साथ मिलकर हमने लाजवाब काम किया है।

स्मृति सिन्हा ने कहा कि पवन सिंह इंडस्ट्री के पावर स्टार तो हैं, उम्दा कलाकार भी हैं। इसलिए जब भी उनके साथ कोई काम करती हूँ तो बहुत मजा आता है। हम इस गाने को कितना इन्जॉय कर रहे हैं, इसके लिए आप इस गाने को एक बार जरूर देखिए और सुनिए। बहुत मजा आने वाला है। गाना ‘आज धरती पे उतरल बा चाँद’ को पवन सिंह और दलिया चक्रवर्ती ने मिलकर गाया है। इस गाने के गीतकार सच्चिदानंद हैं और संगीत गुरवंत सेन हैं।

ये भी पढ़ें : Raaj Kumar Birth Anniversary : राजकुमार ने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर किया राज, यहां जानिए सबकुछ 

संबंधित समाचार