अनोखा ऑफर! एक फोटो खींचकर बन जाओ 'करोड़पति', सिर्फ ये शर्त करनी होगी पूरी
स्मार्ट मोबाइल जब से मार्केट में आए हैं तब से तस्वीरें खीचने का क्रेज ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि आज के समय में एक से बढ़कर एक जबरदस्त कैमरे वाला स्मार्टफोन आ गए हैं, जिससे आपकी फोटो एचडी क्वालिटी में आती है। लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे। अमेरिका की एक कंपनी ने गजब का ऑफर दिया है। एक फोटो आपको करोड़पति बना सकता है। सिर्फ एक फोटो के लिए कंपनी 1 बिलियन डॉलर यानी 8 करोड़ रुपये से ज्यादा देने को तैयार है। सिर्फ ये शर्त आपको पूरी करनी होगी कि आपको एलियन या उसके यान की तस्वीर कैप्चर करनी होगी।
अनोखा ऑफर
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, अमेजन रिंग ने एक डोरवेल कैमरा बाजार में उतारा है। कंपनी का कहना है कि लगभग 100 साल से साइंटिस्ट, एक्सपर्ट और लोगों ने एलियंस के बारे में कई फोटोज साझा किया है, जिनके बारे में तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। कई वीडियोज भी सामने आए हैं, लेकिन “रिंग्स मिलियन डॉलर सर्च फ़ॉर एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल्स” के तहत हम एक अनोखा ऑफर लेकर आए हैं। अगर आप इस कैमरे की मदद से किसी एलियंस या दूसरे ग्रह के किसी प्राणी की तस्वीर अपने कैमरे में कैप्चर करते हैं। किसी यूएफओ की तस्वीर या वीडियो कैप्चर करते हैं तो आपको 1 बिलियन डॉलर का इनाम में दिया जाएगा।
क्या एलियंस कर रहे धरती से संपर्क?
एक्सपर्ट का कहना है कि एलियंस धरती से संपर्क करने की प्रयास कर रहे हैं। अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में कुछ यूएफओ देखे जाने के दावे भी किए गए हैं। हम भी मानते हैं कि धरती से अलग दूसरे ग्रह पर भी जीवन है और हो सकता है कि एलियंस जैसा कोई अलौकिक प्राणी आपके घर के दरवाजे के ठीक बाहर उतरे। इस तरह आप तस्वीरे और वीडियोज ले सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता।
ये टीम करेगी जांच
कंपनी के अनुसार अंतरिक्ष एक्सपर्ट की टीम इसकी जांच करेगी। अगर उन्हें लगता है कि यह एलियंस या किसी अन्य ग्रह के प्राणियों की फोटो है तो आप चुने जाएंगे। सिर्फ एक ही पुरस्कार नहीं है। अगर आप हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ अलौकिक पोशाकें, सहायक उपकरण, मेकअप, प्रॉप्स या अन्य कृत्रिम साधन दिखाएं तो गिफ्ट कार्ड भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- धरती का 'रहस्यमयी स्वर्ग लोक'! यहां 80 साल की उम्र में भी जवान दिखती हैं महिलाएं, खूबसूरती ऐसी कि देखते रह जाएं
