हल्द्वानी: बस हादसे में घायल भरत व साधु की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार की शाम नलनी घटगढ़ के पास हुए बस हादसे में घायल 26 लोगों का एसटीएच में इलाज चल रहा है। घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। वहीं दो अन्य घायल भी आईसीयू में भर्ती हैं। बाकी खतरे से बाहर हैं।

नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर रविवार की शाम 5.30 बजे न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल आर्यनगर हिसार (हरियाणा) की बस सड़क से डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। बस में करीब 33 लोग सवार थे। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने खाई से घायलों को रेस्क्यू कर तुरंत कालाढूंगी सीएचसी पहुंचाया। वहां से गंभीर घायलों को हल्द्वानी एसटीएच लाया गया। यहां सभी का इलाज चल रहा है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायलों में भरत सिंह (37) व साधु (30) की हालत गंभीर बनी है। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई है। जिन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। इसके अलावा उर्मिला (32) को कई अंदरूनी चोट लगी हैं। वहीं रोगन सिंह (34) के जांग की हड्डी फैक्चर हुई है। चारों घायलों को आईसीयू में रखा गया है। जहां चिकित्सक पल-पल उनकी देखरेख कर रहे हैं। अन्य घायलों की हालत ठीक है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म