सोनभद्र : एशियन गेम्स में मनरेगा मजदूर के बेटे ने जीता कांस्य पदक, डिप्टी सीएम ने मदद करने का दिया भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र, अमृत विचार। 19वें एशियाई खेलों की पैदल चाल स्पर्धा के कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले सोनभद्र  के मनरेगा श्रमिक के बेटे रामराबू को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई दी है। साथ ही ग्राम्य विकास विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाये जाने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित राबर्ट्सगंज विकासखंड के बहुअरा गांव निवासी 23 वर्षीय रामबाबू ने कक्षा पांच तक की पढ़ाई गांव में ही की। उसके बाद 6 से लेकर 12 तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय से हुई। वहीं से रामबाबू ने खेल की तरफ अपना रुख किया। रामबाबू के पिता का नाम छोटेलाल है और वह मनरेगा में मजदूरी का काम करते हैं।

रामबाबू के पास जमीन तक नहीं थी, लेकिन पदक जीतने के बाद अब ग्राम्य विकास की तरफ से भूमि आवंटन से लेकर लेकर आवास योजना तक का लाभ दिया गया है।  सरकार ने रामबाबू को एक बिस्वा का आवासीय पट्टा करने के साथ 10 बिस्वे की कृषि भूमि भी आवंटित की है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : अलग-अलग सड़क हादसों में अधेड़ की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार