बरेली: परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्मों में गलती से परीक्षा में होगी देरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों को फार्म संशोधित करने के दिए निर्देश

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। फार्म भरने के दौरान किसी छात्र ने पांच तो किसी ने छह विषयों का चयन कर लिया। महाविद्यालयों ने फार्म ऑनलाइन सत्यापित भी कर दिए लेकिन अब गलती पकड़ में आई है। ऐसे में यदि परीक्षा हुई तो हजारों छात्र काे परीक्षा में दिक्कत के साथ परिणाम भी अटक सकता है। इसकी वजह से विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि फार्म में सुधार कर सत्यापन करें।

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार की ओर से सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर 2023 के परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। परीक्षा फार्म के विषयों में संशोधन का अधिकार महाविद्यालय को इसलिए दिया गया था कि परीक्षा फार्म भरने में आने वाली समस्याओं का समाधान तुरंत कर लिया जाए लेकिन अधिकांश महाविद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन अनुमोदित कर दिए गए हैं। जिस कारण ऑनलाइन विषयाें में संशोधन नहीं हो पा रहा है। ऐसे सभी परीक्षा फार्मों को तुरंत अनानुमोदित किया जा रहा है ताकि आवेदन पत्रों को अनिवार्य रूप से 12 अक्टूबर तक दोबारा भरकर ऑनलाइन अनुमोदित करें। जिससे छात्रों को परीक्षा में शामिल होने में दिक्कत न हो और उनके परिणाम में भी कोई असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें- बरेली: घर से मीटर बरामद होने के मामले में जेएमटी निलंबित

संबंधित समाचार