बरेली: ई स्टांप प्रणाली लागू, ई स्टांप वेंडर्स बनाने की कवायद तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ई-स्टांप प्रणाली लाकडाउन के दौरान ही लागू कर दी गई थी लेकिन इसका क्रियान्वयन अब कराया जा रहा है। इस व्यवस्था से फर्जी स्टांप की बिक्री के धंधे और घोटालों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। इसके साथ ही स्टांप की छपाई, ढुलाई आदि का खर्च भी बचेगा। अब इसी व्यवस्था से संपत्तियों की …

बरेली, अमृत विचार। ई-स्टांप प्रणाली लाकडाउन के दौरान ही लागू कर दी गई थी लेकिन इसका क्रियान्वयन अब कराया जा रहा है। इस व्यवस्था से फर्जी स्टांप की बिक्री के धंधे और घोटालों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। इसके साथ ही स्टांप की छपाई, ढुलाई आदि का खर्च भी बचेगा।

अब इसी व्यवस्था से संपत्तियों की रजिस्ट्री होगी। बरेली में यह व्यवस्था पहले ही लागू की जा चुकी है। अब ई-स्टांप वेंडर्स बनाने की कवायद भी शुरू है। भौतिक स्टांप पेपर की बिक्री बंद करने के लिए राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में छपाई का नया ऑर्डर अब तक नहीं दिया है।

लिहाजा, ई-स्टांपिंग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए सभी जिलों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

“बरेली में ई-स्टांपिंग पहले से ही लागू हो चुकी है। अब ई-स्टांप वेंडर्स बनाने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ वेंडर्स ने इसके लिए आवेदन किया है, जिसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ई स्टांप वेंडर्स बनने के बाद यह व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू होगी।”–वीसी सिंह, एआईजी स्टांप

संबंधित समाचार