देवरिया हत्याकांड पर ओपी राजभर ने दिया बड़ा बयान, कहा- पीड़ित हैं दोनों ही पक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के देवरिया जिले के फतेहपुर थाने क्षेत्र के लेहड़ा टोला गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए नरसंहार मामले पर सियासत तेज होती जा रही है। सपा और भाजपा के बीच जामकर जुबानी जंग जारी है। अब इस मामले में एनडीए गठबंधन में शामिल सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का भी बयान सामने आया है। 

ओम प्रकाश राजभर से जब इस घटना हो रही सियासत को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, "ऐसी घटनाओं में हम उन साथियों को कहना चाहते हैं कि अफवाह न फैलाएं। सरकार दोनों पक्षों को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है। हम इस मामले में इस बात के पक्ष में नहीं है कि इसे यादव बनाम ब्राह्मण बनाया जा रहा है।" 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस केस में पाल, राजभर भी शामिल हैं, ब्राह्मण भी शामिल हैं और यादव भी शामिल हैं तो फिर कैसे ये एक जाति का मामला हो गया। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि अगर राजनीति करने वाले लोग देवरिया कांड को ब्राह्मण बनाम यादव बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो हम इससे कतई सहमत नहीं है, दोनों पक्ष ही पीड़ित हैं। हम चाहते हैं कि दोनों पक्षों की आर्थिक मदद होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:-मुलायम सिंह की पहली पुण्यतिथि पर बोली कांग्रेस- नेताजी की कमी पूरी करने वाला दूर-दूर तक कोई नहीं दिखता

 

संबंधित समाचार