Banda News: मामा की आशंका पर कब्र खुदवाकर निकलवाया बालिका का शव, परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में मामा की आशंका पर कब्र खुदवाकर निकलवाया बालिका का शव।

बांदा में मामा की आशंका पर कब्र खुदवाकर बालिका का शव निकलवाया। परिजनों ने बालिका की हत्या करने का आरोप लगाया। एसडीएम और थाना प्रभारी की मौजूदगी में कब्र खुदवाई गई।

बांदा, अमृत विचार। जनपद के बदौसा थाना क्षेत्र के पचपेड़िया गांव निवासी रोशनी (10) पुत्री स्व.चुनकाई शनिवार को बकरी चराने के लिए खेतों की तरफ गई थी। शाम के समय वहां से वापस आई और बच्चों के साथ पड़ोस में खेलती रही। शनिवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हालत खराब हो गई।

परिजनों ने उसका घरेलू उपचार किया, लेकिन रोशनी की मौत हो गई। रोशनी की मौत हो जाने की जानकारी परिजनों ने किसी को नहीं दी। रविवार की सुबह तकरीबन 10 बजे बालिका का शव दफना दिया गया। इस बात की जानकारी जब मामा सुरेश यादव निवासी बीहर पुरवा नरैनी को हुई तो वह अवाक रह गया। उसने बदौसा थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी और बालिका की हत्या कर शव दफनाए जाने का आरोप लगाया। मृतका

रोशनी कक्षा 4 में पढ़ती थी। बदौसा थाना प्रभारी विजय कुशवाहा ने एसडीएम अतर्रा को मामले की जानकारी दी। एसडीएम और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए और परिजनों से पूछतांछ की। बाद में एसडीएम और थाना प्रभारी की मौजूदगी में कब्र खुदवाई गई और बालिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

संबंधित समाचार