बरेली: ट्रैक्टर चालक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिटी शमशान भूमि गौशाला के पास किसी ने हत्या कर ट्रैक्टर चालक का शव फेंक दिया। वहां से गुजरने वालों ने जब युवक के शव को देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है।

थाना सीबीगंज के गांव सराय तल्फी में छोटे का 35 वर्षीय बेटा शमशेर रहता था। वह गांव के ही रमेश का ट्रैक्टर चलाया करता था। मंगलवार को वह रमेश का ट्रैक्टर लेकर चला गया था। आज सुबह घर वालों को सूचना मिली कि सिटी शमशान भूमि के पास गौशाला के बराबर में उसका शव पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं।

उसकी पत्नी शहरीन ने बताया उसके पड़ोसी पप्पू ने उसे धमकी दी थी कि वह उसके पति की हत्या कर देगा। पप्पू ने हत्या कर शव फेंक दिया है। वहीं घटनास्थल से ट्रैक्टर भी गायब मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: छात्रा प्रकरण में सख्त हुए एसएसपी, इंस्पेक्टर, हल्का इंचार्ज निलंबित

 

 

संबंधित समाचार