बरेली: पत्नी से विवाद होने पर शख्स ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पत्नी से झगड़ा होने पर शख्स ने जहर खा लिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सुभाषनगर क्षेत्र के कालीचरण मार्ग में रहने वाले सौरभ चंद्रा चंद्रा एयफोर्स इंडिगो में मैनेजर के पद पर तैनात थे। उनकी बहन कनिष्का उर्फ सालु ने बताया उसकी भाभी ममता आए दिन उसके भाई से झगड़ा करती रहती थी। वह उससे मां के साथ रहने का विरोध करती थी। इसको लेकर उसने 9 अक्टूबर को थाने में शिकायत भी की थी। मंगलवार को भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ जिसके बाद उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की 6 माह की बेटी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: ट्रैक्टर चालक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


संबंधित समाचार