इजरायल का सपोर्ट करने पर सपा सांसद जावेद अली ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। फलस्तीन और इजरायल के बीच जारी जंग को लेकर सपा सांसद जावेद अली खान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी से लेकर अटल विहारी वाजपेयी तक सभी ने पारम्परिक रूप से हमेशा फलस्तीन का समर्थन किया है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो हमारी विदेश नीति को ही बदल दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी न जाने क्यों इजरायल की गोद में जाकर बैठे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जावेद अली ने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ होने वाला है। बीजेपी पांचों राज्य में चुनाव हार रही है।

सपा सांसद जावेद अली ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर कहा कि ईडी बीजेपी का विंग है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी का फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन बन गयी हैं. उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा पूरे देश में I.N.D.I.A गठबंधन की लहर चल रही है। इस बार बीजेपी केंद्र की सत्ता से बाहर होगी।

यह भी पढ़ें:-‘इंडिया’ में शामिल होने संबंधी खबरें फर्जी, बोलीं मायावती- सतर्क रहें समर्थक

संबंधित समाचार