मुरादाबाद : नकदी-बुलेट न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शादी के बाद दहेज में पांच लाख रुपए और बुलेट बाइक न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। पीड़िता ने महिला थाने में पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शादी के बाद दहेज में पांच लाख रुपए और बुलेट बाइक न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। पीड़िता ने महिला थाने में पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौहरपुर सुल्तानपुर निवासी रामपाल ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम अनयारी निवासी ठाकुरपाल के साथ की थी। प्रियंका के अनुसार शुरुआत में तो सब कुछ ठीक चलता रहा लेकिन बाद में ससुराली दहेज की मांग करने लगे। एक-दो दफा उनकी मांगों को भी पूरा करा दिया लेकिन ससुरालियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

आरोप है कि काफी समय से ससुराली दहेज में पांच लाख रुपए और बुलेट बाइक की मांग करने लगे। मायके वालों ने असमर्थता जाहिर की तो विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके आकर उसने पूरी बात बताई तो फिर समझौते के प्रयास हुए लेकिन ससुराली अपनी जिद पर अड़े रहे। थकहार कर पीड़िता ने महिला थाने में पति ठाकुरपाल सिंह, जेठ थान सिंह और सास हरवती के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने का केस दर्ज करा दिया है।

संबंधित समाचार