हरदोई: प्राथमिक विद्यालयों का सीडीओ ने किया निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने प्राथमिक विद्यालय, मुरलीगंज विकास खण्ड टड़ियावां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के शैक्षिक ज्ञान को परखने हेतु सामान्य श्रेणी के प्रश्न किए गए तथा ब्लैक बोर्ड पर लिखाकर पढ़वाया गया। मौके उपस्थित शिक्षकों द्वारा अवगत कराया गया कि 25 हिन्दी एवं 28 गणित में निपुण बच्चे हैं, जबकि पंजीकृत बच्चे 61 हैं।

सीडीओ ने शत-प्रतिशत बच्चों के निपुण लक्ष्य को हासिल करने के निर्देश दिये। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण किया गया, शौचालय की नियमित सफाई न किए जाने पर अध्यापक को चेतवानी जारी करने व नियमित सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने टड़ियावां ब्लाक में ब्लाक परिसर, सीडीपीओ कार्यालय, सभागाार, प्रेरणा कैन्टीन, रिकार्ड रूम, शौचालय, मियाबाकी का निरीक्षणा किया।

परिसर में ब्लाक के सामने पार्क विकसित कराने के निर्देष खंड विकास अधिकारी को दिये। टडियावां में उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित टीएचआर प्लांट का निरीक्षण किया गया तथा तैयार माल के स्टोर रूम, वर्कशेड एवं कच्चे माल के स्टोर रूम में लगी ग्रिल में जाली लगवाने के निर्देश दिये गये। सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयय टड़ियावां पहुं चकर क्लास रूम, छात्रावास, शौचालय, कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण किया।

विद्यालय मे 100 के सापेक्ष 92 बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने विद्यालय के बाहर अवस्थित भूमि पर किचेन गार्डेन एवं बाउन्ड्रीवाल बनाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी, टड़ियावां नरोत्तम कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी, टड़ियावा अनुज कुमार, वार्डेन रेखा देवी आदि मौजूद रहीं।हरदोई, सूवि 11 अक्टूबर 2023ः- आज मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी द्वारा प्राथमिक विद्यालय, मुरलीगंज विकास खण्ड टड़ियावां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के शौक्षिक ज्ञान को परखने हेतु सामान्य श्रेणी के प्रश्न किए गए तथा ब्लैक बोर्ड पर लिखाकर पढ़वाया गया।

मौके उपस्थित शिक्षकों द्वारा अवगत करया गया कि 25 हिन्दी एवं 28 गणित में निपुण बच्चे हैं, जबकि पंजीकृत बच्चे 61 हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शत-प्रतिशत बच्चों के निपुण लक्ष्य को हासिल करने के निर्देश दिये। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण किया गया, शौचालय की नियमित सफाई न किए जाने पर अध्यापक को चेतवानी जारी करने व नियमित सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने टड़ियावां ब्लाक में ब्लाक परिसर, सीडीपीओ कार्यालय, सभागाार, प्रेरणा कैन्टीन, रिकार्ड रूम, शौचालय, मियाबाकी का निरीक्षणा किया, तथा परिसर में ब्लाक के सामने पार्क विकसित कराने के निर्देष ख्ण्ड विकास अधिकारी को दिये। अभिलेखों के निरीक्षण में स्थापना पटल पर अभिलेखों में अद्यावधिक प्रविष्टियॉं अंकित करने के निर्देश पटल सहायक को दिये गये।

लेखाकार पटल के अभिलेख अद्यावधिक पाये जाने में जीएसटी व आयकर समय से दाखिल करने तथा रजिस्टर आफ रजिस्टर, रजिस्टर आफ फाइल व वर्क रजिस्टर सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु रामेन्द्र कुमार, लेखाकार को विशेष प्रशंसा प्रविष्टि जारी की गयी। टडियावां में उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन के अन्तर्गत संचालित टीएचआर प्लांट का निरीक्षण किया गया तथा तैयार माल के स्टोर रूम, वर्कशेड एवं कच्चे माल के स्टोर रूम में लगी ग्रिल में जाली लगवाने के निर्देश दिये गये।

अभिलेखों का रख-रखाव सही न पाये जाने पर टीएचआर प्लांट के अभिलेख एशोसिएशन आफ परसन मैन्यूल के आधार पर तैयार किए जा रहे हैं अथवां नहीं इसके लिए उपायुक्त, स्वतः रोजगार, उपायुक्त, उद्योग केन्द्र एवं डीएमएम की त्रिसदस्यीय समिति गठित करने के निर्देष दिये गये। तदोपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयय टड़ियावां पहुंचकर क्लास रूम, छात्रावास, शौचालय, कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण किया गया।

विद्यालय मे 100 के सापेक्ष 92 बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने विद्यालय के बाहर अवस्थित भूमि पर किचेन गार्डेन एवं बाउन्ड्रीवाल बनाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी, टड़ियावां नरोत्तम कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी, टड़ियावा अनुज कुमार, वार्डेन रेखा देवी आदि मौजूद रहीं।

 

संबंधित समाचार