लखनऊ: केजीएमयू के सालाना जलसा 'रैप्सोडी' का हुआ आगाज, छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का सालाना जलसा 'रैप्सोडी' का बुधवार को धूमधाम से आगाज हुआ। पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर जमकर धमाल मचाया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्रति कुलपति प्रो.अभिजीत कौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

तीन दिन तक चलने वाले इस जलसे के पहले दिन बुधवार को 'लब डब' व नाटक की प्रस्तुति को सराहना मिली। वहीं,शाम एं नजम के तहत आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने समां बांधी। इस मौके पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने जलसा के लिए फैकल्टी एवं  छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाये दी। इस मौके पर प्रो. अमिता जैन, प्रो. आरएएस कुशवाहा, प्रो. क्षितिज श्रीवास्तव, प्रो. आरके. दीक्षित, प्रो. संदीप तिवारी, प्रो. केके सिंह, डॉ. रजनी एयर डॉ आशीष कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा- फलस्तीनी झंडा फहराना वैध गतिविधि नहीं हो सकती

संबंधित समाचार