इंदौर के अस्पताल के आईसीयू में आग: धुआं भरने से तोड़े गए कांच, सभी मरीज सुरक्षित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में बुधवार देर रात आग लग गई। हादसे के वक्त आईसीयू में पांच मरीज भर्ती थे जो तुरंत स्थानांतरित किए जाने से सुरक्षित हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चश्मदीदों ने बताया कि आग एबी रोड स्थित केयर सीएचएल हॉस्पिटल की पहली मंजिल स्थित आईसीयू में लगी। 

उन्होंने बताया कि आग तो मामूली थी, लेकिन आईसीयू में धुआं भर जाने से मची अफरा-तफरी के बीच इस इकाई के कांच तोड़े गए और आग बुझाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि आग लगने की घटना के वक्त अस्पताल के आईसीयू में पांच मरीज थे जिन्हें तुरंत अन्य कक्ष में स्थानांतरित किया गया। उन्होंने बताया, ‘‘पांचों मरीज पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रारंभिक तौर पर यह लगता है कि आग आईसीयू के किसी उपकरण में शॉर्ट सर्किट से लगी।’’ 

ये भी पढ़ें- भाजपा के दो पूर्व विधायकों ने सिद्धरमैया से की मुलाकात, कांग्रेस में शामिल होने की जताई इच्छा

संबंधित समाचार