मिशन इंद्रधनुष में पांच करोड़ बच्चों और 1.25 करोड़ गर्भवती महिलाओं को लगा टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वर्ष 2014 से देशभर में मिशन इंद्रधनुष में अब तक 5.06 करोड़ बच्चों और 1.25 करोड़ गर्भवती महिलाओं को खसरा और रुबैला का टीका लगाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि मिशन इंद्रधनुष के 11 चरण पूरे हो चुके हैं। 12 वां चरण अभी चल रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत 5.06 करोड़ से अधिक बच्चों और 1.25 करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं को खसरा और रुबैला का टीका लगाया जा चुका है। वर्ष 2023 तक खसरा और रूबेला उन्मूलन के लक्ष्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पंजाब को छोड़कर सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 14 अक्टूबर तक अभियान के सभी तीन दौर समाप्त कर लेंगे।

ये भी पढ़ें- Medlarn का लक्ष्य भारत में चिकित्सा पेशेवरों को प्रशिक्षित करना, अब तक 500 से अधिक संस्थानों को बनाया सक्षम

संबंधित समाचार