गाजीपुर: दूध बेचने निकले युवक की बदमाशों ने की पीट-पीटकर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर। जिले में दूध बेचने निकले एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक को लकड़ी के पटरे से जमकर पीटा, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिनदहाड़े घटी इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और शव के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को किसी तरीके से शांत कराया। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर FIR  दर्ज कर ली गई है। 

बता दें कि करंडा थानाक्षेत्र निवासी युवक सिंहासन यादव उम्र करीब 46 साल दूध बेचने का काम करते थे, वो दूध बेचने गाजीपुर शहर जा रहे थे तभी बाइक सवार बदमाश अचानक उनकी बाइक के पास पहुंच गए और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। जिसके बाद बदमाशों ने उनपर लकड़ी से ताबड़तोड़ वार करके उन्हें लहुलुहान कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक सिंहासन यादव का इन बदमाशों से पुराना विवाद बताया जा रहा है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: माफिया अतीक के काले साम्राज्य का 'मुनीम' था एहजम, अवैध कमाई का रखता था हिसाब

संबंधित समाचार