अयोध्या: डूबक्षेत्र को लेकर नाराज संतों के साथ डीएम ने की बैठक, दिया आश्वासन, कही यह बड़ी बात...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में डुबक्षेत्र को लेकर नाराज साधु-संतों के साथ गुरुवार को जिला प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में बैठक की। जिसमें डूबक्षेत्र, नजूल के नाम पर रामनगरी के मठ-मंदिरों, आश्रमों, गृहस्थों को नोटिए दिए जाने पर संतों ने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने संतों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि एक टीम से सर्वे कराकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। किसी के साथ गलत नहीं होगा।

बैठक के बाद मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कहा कि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वह सभी की समस्याओं का समाधान करेंगे। कहा कि मांग की गई है कि जो जहां बसा है, उसे न हटाया जाए। किसी को हटाया जाए तो संतोषपूर्ण ढंग से हटाया जाए। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि सरयू तट पर बसे कुछ लोग कोर्ट चले गए थे। कोर्ट से मिले निर्देश के क्रम में एआरओ ने नोटिस भेजा था।

इसके तहत लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान किया जाएगा। जो भी कार्रवाई होगी वह विधि सम्मत होगी। बैठक में महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य, महंत रामशरण दास, महंत रामदास, महंत संजय दास, महंत डॉ. रामानंद दास, महंत जन्मेजय शरण महंत जर्नादन दास समेत बड़ी संख्या में संतों की मौजूदगी रही।

यह भी पढ़ें: बहराइच: कल कोर्ट में देनी थी गवाही, आज घर में मृत मिली किशोरी, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार