बरेली: अब बैठकों में साइलेंट रहेंगे अफसरों के मोबाइल, आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीएम ने सभी अफसरों को जारी किया आदेश, बैठक से बाहर बात की रहेगी अनुमति

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। विभागीय, विकास कार्याें की बैठकों और डीएम कार्यालय में अब अधिकारी फोन पर बात नहीं कर सकेंगे। उन्हें फोन या तो स्विच ऑफ या फिर साइलेंट मोड पर रखने होंगे। डीएम रविंद्र कुमार ने इस संंबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। इस आदेश की जानकारी होने के बाद विभागों में खलबली मची है।

यह भी पढ़ें-  बरेली: RTO के बाहर से दलालों को हटाने के लिए DM-SSP को लिखा पत्र, कार्रवाई के निर्देश

डीएम ने कहा कि बैठक में उनके कार्यालय में आने वाले सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ या फिर साइलेंट मोड पर रहेंगे। यहां पर कॉल रिसीव नहीं करेंगे। निर्देश में कहा है कि उनसे उच्च स्तर के अधिकारी या फिर विभागाध्यक्ष की कॉल आती है तो अधिकारी उन्हें बताकर बैठक से बाहर जाकर बात करेंगे।

बातचीत पूरी होने के बाद अधिकारी बैठक में फिर से आ जाएंगे। गुरुवार को विकास भवन से लेकर सभी जिला स्तरीय विभागों के पास डीएम का आदेश पहुंच गया था। अब इस आदेश को जिला मुख्यालय पर स्थित सभी विभाग अपने-अपने मातहतों के पास ईमेल से भेजने की तैयारी में है।

सीयूजी पर सक्रिय रहेंगे सभी अधिकारी
डीएम ने आदेश में कहा है कि सभी अधिकारी (जिनके पास सीयूजी है) वह उसे हमेशा क्रियाशील रखेंगे। सीयूजी पर आने वाली सभी कॉल को रिसीव कर पीड़ित की बात सुनेंगे। किन्ही कारणों से अगर अधिकारी कॉल रिसीव नहीं कर पाते हैं तो बाद में कॉल कर संबंधित की समस्या सुनकर उसका निस्तारण जरूर कराएंगे।

बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे अफसर
अक्सर बिना बताए मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों को भी डीएम ने सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी विभागों के जिम्मेदार बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। सामान्य दिनों में भी काेई भी मुख्यालय से बाहर नहीं रहेगा।

यह व्यवस्था जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए भी लागू होगी। लिखित अनुमति के बाद ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे। विकास विभाग के अधिकारी अवकाश के लिए पत्र सीडीओ और राजस्व के अधिकारी एडीएम प्रशासन के माध्यम से डीएम के सामने पेश करेंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: फलस्तीनी आतंकी संगठन के लिए चंदा मांग रहा सिपाही, जांच में जुटी साइबर सेल

संबंधित समाचार