आगरा: खनन रोकने पहुंचे तहसीलदार और नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, भागकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। आगरा जनपद के थाना जैतपुर क्षेत्र में  मिट्टी के अवैध खनन को रोकने गए तहसीलदार और नायब तहसीलदार पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। जैतपुर क्षेत्र के नहटोली इलाके में चल रहे मिट्टी के अवैध खनन की सूचना के बाद बाह  तहसील के तहसीलदार प्रवेश कुमार वर्मा और नायब तहसीलदार विपिन मिश्रा अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे थे। 

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने जब खनन कर रही जेसीबी मशीन को रोकने का प्रयास किया तो जेसीबी चालक ने रिवर्स गियर लगाते हुए जेसीबी मशीन तहसीलदार और नायब तहसीलदार के ऊपर चढ़ाकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते तहसीलदार और नायब तहसीलदार रास्ते से खेत में कूद गए और अपनी जान बचाई लेकिन इस दौरान नायब तहसीलदार और तहसीलदार दोनों को चोटें भी आई हैं। 

बाह तहसीलदार प्रवेश कुमार के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि नहटोली पुलिया के पास बड़ी तादाद में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है, इसी सूचना के बाद तहसीलदार अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे थे इसी दौरान ये हमला हुआ हमले के बाद जेसीबी चालक जेसीबी को लेकर फरार हो गया। 

तहसीलदार ने सात मिट्टी से भरे ट्रैक्टर पकड़े हैं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तहसील की टीम पर हमले की सूचना के बाद मौके पर थाना जैतपुर पुलिस भी पहुंच गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल तहसीलदार और नायब तहसीलदार विपिन मिश्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है वही खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: हटाए गए मोतीगंज एसओ, महिला दरोगा को मिली थाने की कमान

संबंधित समाचार