Kanpur Dehat News: छिपकली पड़ा दूध पीने से भाई-बहन की बिगड़ी हालत, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में छिपकली पड़ा दूध पीने से भाई-बहन की बिगड़ी हालत।

कानपुर देहात में छिपकली पड़ा दूध पीने से भाई-बहन की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। राजपुर कस्बे के पुराने डाकघर वाली गली में छिपकली पड़ा दूध पीने से भाई-बहन की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुरानी डाकघर वाली गली निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार रात उनकी पत्नी आशा देवी ने गैस चूल्हे पर दूध गर्म किया और भगौना पर ढक्कन रखना भूल गई। जिससे दूध में छिपकली गिर गई।

रात में सोने से पहले पत्नी ने आठ वर्षीय बेटी गौरी व छह वर्षीय बेटे सिद्धार्थ को वही दूध पीने को दे दिया। कुछ देर बाद दोनों बच्चों को चक्कर आने लगा और उल्टियां होने लगी। तभी परिजनों की नजर भगौने पर पड़ी तो उसमें मरी छिपकली पड़ी थी। जिसपर दोनों बच्चों को राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहं डाक्टर ध्रुव सिंह ने उपचार किया और हालत में सुधार होने पर भाई-बहन को घर भेज दिया गया।

संबंधित समाचार