बहराइच : यात्रियों से अभद्रता करने के आरोप में परिवहन विभाग का संविदा चालक बर्खास्त

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। परिवहन विभाग में कार्यरत संविदा चालक की सेवा समाप्त करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ने बर्खास्त कर दिया है। इससे विभाग के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि एक महिला उप निरीक्षक और यात्रियों से अभद्रता करना चालक पर भारी पड़ गया है।

बौंडी से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस में संविदा चालक रवि प्रकाश पाठक की तैनाती थी। वह बौंडी से लखनऊ और लखनऊ से बौंडी बस का संचालन करते थे। उनके कार्यकाल में डीजल का भी खर्च नहीं निकलता था। जब इसकी जांच सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने की तो पता चला कि यात्रियों के साथ अभद्रता और वाहन रोक कर सवारी नहीं बैठाते हैं। इस पर चेतावनी देकर सरकार हित में काम करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी अपनी कार्य शैली में संविदा चालक ने सुधार नहीं किया। पुनः यात्रियों से विवाद शुरू कर दिया। बहराइच रोडवेज बस अड्डे  पर एक महिला उप निरीक्षक से विवाद कर लिया। महिला उप निरीक्षक ने शिकायत की तो संगठन के नाम पर धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों को अंत में मामले में सुलह करना पड़ा। 

इसके अलावा विभागीय उच्चाधिकारियो से आए दिन विवाद करने के चलते संविदा चालक की सेवा समाप्त करते हुए बर्खास्त कर दिया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कुमार ने बताया कि यात्रियों से बदसलूकी, सरकार के आय को घाटा पहुंचाने समेत अन्य मामलों में चालक की सेवा समाप्त कर दी गई है।

एआरएम पर भी लगाया आरोप
संविदा चालक रवि प्रकाश पाठक किस तरह था, कि उसने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगा दिया था। जिसके चलते एआरएम ने भी अपनी सुरक्षा में एसपी को पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप की बात कही थी।

ये भी पढ़ें -गोंडा : हाईकोर्ट के आदेश पर हटाया गया अतिक्रमण, तालाब पर बना पक्का मकान ध्वस्त

 

संबंधित समाचार