हल्द्वानी:  नैब के संचालक पर लगा दृष्टिबाधित बच्ची के साथ यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दृष्टिबाधित बच्ची के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड (नैब) नवाड़खेड़ा, गौलापार के संचालक को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपित चार महीने से छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था। एसएसपी क प्रह्लाद नारायण मीणा के आदेश पर पुलिस ने जांच की।

सत्यता सामने आने पर 11 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने संस्था संचालक पर पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है, जिसमें बच्ची के साथ यौन शोषण होने की पुष्टि हुई है। 11 अक्तूबर को पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस संस्थान में अभी भी 113 बच्चे पढ़ रहे हैं।

पुलिस के पास दृष्टिबाधित बच्ची के यौन शोषण की शिकायत काफी समय पहले आ गई थी। इस मामले में संस्था के संचालक का नाम सामने आ रहा था और अन्य दूसरे पहलू भी थे। ऐसे में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से लेकर गिरफ्तारी तक की कार्रवाई सभी विधिक बिंदुओं को देखते हुए की। इसमें पूरी गोपनीयता भी बरती गई। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, शिकायत करीब एक महीने पहले पुलिस के पास पहुंची थी।

इसके बाद पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देख जांच शुरू की। पहले बच्ची का मेडिकल कराया गया। इसके बाद 11 अक्तूबर को काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। फिर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर इस प्रकरण के उजागर होने के बाद हर कोई स्तब्ध है। जिसको भी इस घटना का पता चला तो वह सन्न रह गया, संस्था ने बीते वर्षों में अपने कार्यों से काफी नाम किया है और इसे काफी लोग सहयोग भी करते हैं। 

संबंधित समाचार