गौतमबुद्ध नगर: समोसा बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, पांच लोग झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शनिवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भूप सिंह भडाना के मकान में किराए पर रहने वाले रणबीर (24 वर्ष) पूर्वाह्न 11 बजकर करीब 30 मिनट पर अपने घर पर समोसा बना रहे थे। 

समोसा बनाते समय एक छोटा गैस सिलेंडर फट गया, जिसकी चपटे में आकर घर में मौजूद गुड़िया (32 वर्ष), माया (25 वर्ष), मालती (50 वर्ष), विजय (32 वर्ष) और रणधीर (24 वर्ष) सहित पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस मौजूद है। कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है। 

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मैं सुबह नौ बजे से ऑफिस में इंतजार कर रही हूं... कलेक्ट्रेट में सीडीओ और डीआईओएस में हुई बहस, देखें Video

संबंधित समाचार