प्रयागराज में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े Gun point पर पेट्रोल पंप से पचास हजार की लूट
नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। जिले के यमुना नगर के मेजा में शनिवार सुबह दिन दहाड़े बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। असलहे से लैस बदमाश पेट्रोल पंप से पचास हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत जांच की।
मेजा थाना क्षेत्र के भटौती स्थित हमारा पेट्रोल पंप पर शनिवार को बाइक से दो नकाबपोश बदमाशपोश पहुंचे। उनके हाथ में असलहा भी था। उन्होंने कैशियर को असलहा सटाकर लगभग पचास हजार रुपए लूट लिए और वहां से भाग निकले। लूट की सूचना पुलिस को मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। एसीपी मेजा भी वहां पहुंचे और पड़ताल की। बताया जाता है कि पेट्रोल पंप पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी काम नही कर रहे थे। कुछ दिन पहले हाई वोल्टेज का तार टूटकर गिरने से कैमरे काम नही कर रहे थे, जिससे बदमाशों की पहचान करने में दिक्कत आ रही है।
ये भी पढ़ें -रायबरेली: सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
