हरदोई: बालिकाओं को दिए गुड और बैड टच के टिप्स
हरदोई। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बावन पर खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक विद्यालय बावन, उच्च प्राथमिक विद्यालय बावन, कन्या प्राथमिक विद्यालय बावन एवं कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बावन की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
रैली को खंड विकास अधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया जो बावन के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः बी आर सी बावन पर समापन हुआ। कार्यक्रम में थाना लोनार से पधारी महिला आरक्षियों द्वारा बालिकाओं को गुड टच- बैड टच, 1090 और 112 नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर विद्या निधि मिश्र, सचिन मिश्र, उदय मिश्र,भानु प्रताप सिंह, अंशुल मिश्र, अरुण बाजपेई, अमित शुक्ल, श्यामजी गुप्ता, मनीष चौहान, सरल शुक्ला, गगन मिश्र, सोनू बाजपेयी, जरीना खातून, राजीव वर्मा, हेमा मौर्य, प्रियंका गुप्ता एवं बी आर सी स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।
ये भी पढ़ें -बुलंदशहर : मैदान में पड़ा मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
