अयोध्या: महिलाओं ने गरबा में जमकर मचाई धूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संत सतराम दास दरबार में चार दिवसीय 36वें संत जन्मोत्सव शुरू

अयोध्या, अमृत विचार। रामनगर कॉलोनी स्थित संत सतराम दास दरबार में चार दिवसीय 36वें संत जन्मोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार रात गरबा नृत्य से हुआ। इसमें सिंधु संस्कृति की झलक दिखी। पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने गरबा में जमकर धूम मचायी। संत जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ दरबार के साईं नितिन राम ने संत सतराम, अमर शहीद संत कंवर राम, बाबा रूढा राम, बाबा जगत राम व साई वासदेव राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। 

इसके बाद लखनऊ के गायक भोला, विशाल, अजमेर के लवि कुमार, ग्वालियर के कन्नू व झांसी के उदय कुमार के साथ रामनगरी के गायक दर्शन लाल,कपिल हासानी ने भजनों की प्रस्तुति दी। इससे पूरा पंडाल जय श्री राम व आयोलाल झूलेलाल के उदघोष से गूंज उठा।

साईं नितिन राम ने गत दिनों लखनऊ मे आयोजित सिंधी राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान की सराहना की। कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा था पांच सौ वर्ष बाद जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो सकता है तो सिंध प्रांत भी भारत में फिर से मिलाया जा सकता है। इससे समाज के लोगों में उम्मीद की एक किरण जगी है। 

कार्यक्रम का संचालन कर रहे ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि 16 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में रोज सुबह से शाम तक कई आयोजन होंगे। इस मौके पर इसम मौके पर वरियल दास, ईश्वर दास लखमानी,देवी दास, ओमप्रकाश केवलरामानी,मुकेश रामानी,उमेश संगतानी, सुनील मध्यान, दिलीप बजाज, सुरेश केवलरामानी,सुरेश सावलानी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

संबंधित समाचार