रुद्रपुर: आवारा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर हमला
रुद्रपुर, अमृत विचार। विगत दिनों आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए गयी नगर निगम की टीम पर भदईपुरा में कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। जिस में कुछ निगम कर्मी चोटिल हो गए। बाद में पुलिस ने मुख्य नगर आयुक्त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
नगर निगम के नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने बताया कि 11 अक्टूबर को आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए निगम की एक टीम भदईपुरा गई थी। जहां टीम आवास पशुओं की धरपकड़ कर रही है। इसी दौरान वाहन चालक कुलदीप भाटिया, गोलू दास, राजा सेन, सूरज कुमार, राजू पाल राष्ट्रीय राजमार्ग किच्छा रोड पर खुलेआम विचरण कर रहे आवारा एवं निजी पशुओं को पकड़ने लगी। इस बीच भदईपुरा के ही रहनी वाली महिलाओं एवं पुरुषों ने लाठी डंडों से लैस होकर टीम की कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया। आरोप था कि जब निगम के कर्मचारी आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाने की बात कहकर समझाने की कोशिश कर रहे थे।
इस बीच हमलावरों ने निगम कर्मियों पर लाठी डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। जिसमें निगम कर्मचारी चोटिल हो गए। कार्मिकों ने घटना की जानकारी तुरंत निगम प्रशासन को दी। वहीं घायलों का जिला अस्पताल जाकर उपचार कराया गया। इस संबंध में मुख्य नगर आयुक्त ने कोतवाली पुलिस को ऑनलाइन शिकायती पत्र देकर हमलावरों पर सरकारी काम में बाधा डालने और बेवजह टीम पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों पर हमला कर बाधा पहुंचाना गंभीर प्रकरण है। जिसकी तफ्तीश रंपुरा चौकी प्रभारी को सौंप दी गई है। जल्द ही रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई की जाएगी।
