बाराबंकी: 6 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, हालत नाजुक, गांव में तनाव
देवा, बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने देर रात दुकान पर सामान दिलाने के बहाने से एक 6 वर्षीय बच्ची को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया। बदहवास हालत में लड़की ने घर जाकर अपनी मां से सारी बात बताई । इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुये जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है l
देवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात एक 6 वर्षीय बच्ची को गांव के ही रहने वाले सत्यवान उर्फ छंगा गौतम 25 की दुकान पर सामान दिलाने के बहाने ले गया। और मौका पाकर रास्ते में एक अंधेरी जगह पर उसके साथ बलात्कार किया।लड़की की हालत नाजुक देखकर वह भाग खड़ा हुआ। ग्राम प्रधान आनंद कुमार ने बताया कि बच्ची की मां मानसी ने फोन पर उनको सूचना दी इसके बाद प्रधान व ग्रामीण पीड़िता के घर पहुंचे और उसे लेकर देवा कोतवाली गए।
जहां पर बच्ची की हालत को गंभीर देखते हुए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ग्राम प्रधान आनंद कुमार ने बताया कि बच्ची के लगातार दर्द व रक्तस्राव हो रहा है। गांव में दो पक्षों में तनाव की स्थिति है पुलिस से शिकायत की गई है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: कल से शुरू हो रहा मां भगवती की आराधना का पर्व नवरात्र, बाजारों में दिख रहा गजब का उत्साह, ग्राहकों से बढ़ी रौनक
