बरेली: संतोष गंगवार ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा का हाल लिया, पूर्व विधायक भी पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज की छात्रा का हाल जानने के लिए शनिवार को सांसद संतोष गंगवार और पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़िता के परिजनों से भी बात कर उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। उधर छात्रा के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

पुलिस रविवार या सोमवार को उसके बयान दर्ज करेगी। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर देगी। आरोपी विजय मौर्य और उसके पिता को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पिता पर साजिश में शामिल होने का आरोप है।

एडीजी ने एसएसपी से मांगा स्पष्टीकरण
छात्रा प्रकरण में एडीजी जोन पीसी मीणा ने जांच बैठाने के साथ एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से स्पष्टीकरण भी मांगा है। साथ पूरे मामले में बिंदुवार अफसरों की जवाबदेही तय करने को कहा गया है। बता दें कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान बरेली निशाने पर रहा था।

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दोबारा नाराजगी जताई थी। एडीजी ने घटना के बाद पुलिस अफसरों की बैठक लेकर पूछताछ की तो थाने से पुलिस के अफसरों तक की लापरवाही सामने आई थी। पता चला कि थाना पुलिस के अलावा कोई घटनास्थल पर गया ही नहीं।

यह भी पढ़ें- बरेली: छेड़खानी की शिकार आठ साल की बच्ची ने खुद लिखकर दी थी अर्जी, न पुलिस पिघली न अफसर

संबंधित समाचार