अलीगढ़: शुरू हो गया मां दुर्गा की पूजा का पर्व 'नवरात्रि', पहले दिन की गई माता शैलपुत्री की आराधना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। नवरात्रि की आज से शुरुआत हो गई। मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-आराधना की गई। घर घर घट की स्थापना की गई और लोग माता की भक्ति में डूबे रहे। लोगों ने माता शैलपुत्री की विधिविधान से पूजा की। और अपने परिवार के साथ पूरे विश्व की मंगलकामना की प्रार्थना की। आपको बता दें कि इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर घर घर पहुंची हैं। 

मामले की जानकारी देते हुए पंडित ह्रदयरंजन शर्मा ने कहा कि इस बार की नवरात्रि विशेष लाभ देने वाली है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आई हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्रि साल में चार बार पड़ती है लेकिन लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। एक नवरात्रि शारदीय होती है तो दूसरी वासंतिक जबकि दो गुप्त नवरात्रि होती है, जिसमें मां दुर्गा के साधक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए मां की आराधना करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार की नवरात्रि अपने भक्तों पर खास कृपा बरसाने वाली है। मां की भक्ति जो भी करेगा उसको इसका लाभ जरूर प्राप्त होगा। 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज : अपने बेटों से मिलने पहुंच सकती है शाइस्ता, पुलिस रख रही पैनी निगाह

संबंधित समाचार