Kanpur News: किशोर का वीडियो वायरल, गैर समुदाय के लोगों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर में किशोर का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
कानपुर में किशोरी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गैर समुदाय के लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
कानपुर, अमृत विचार। बिठूर थाना क्षेत्र के लोधर गांव में रहने वाले 14 वर्षीय किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें किशोर गैर समुदाय के लोगों के ऊपर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बिठूर पुलिस ने वायरल वीडिओ को संज्ञान में लेते हुए जाँच पड़ताल करने में जुट गई। पुलिस का कहना है की मामले की छानबीन की जा रही रही है। किशोर जिन युवकों पर आरोप लगा रहा है। अगर वह जाँच में दोषी पाए जाते है तो कार्यवाही की जाएंगी।
