राम नाम ही जीवन का आधार : आचार्य संतोष भाई
हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। विकास खंड के रानीखेडा़ गाँव स्थित बाबा नीमकरोरी संत शिव सेवा आश्रम पर रविवार से 23 वां शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का प्रारंभ हुआ। कथाव्यास आचार्य संतोष भाई महाराज ने श्रीराम कथा के प्रथम दिन कथा को शुभारंभ करते हुए कहा कि भगवान श्री राम का चरित्र अनुकरणीय है, राम कथा सुनने से चरित्र अच्छा बनता है और अच्छे चरित्र से अच्छे मानस का निर्माण होता है।
कथा के प्रथम दिवस भारद्वाज ऋषि के आश्रम का वर्णन किया।जहां याज्ञवल्क्य जी महाराज सत्संग के लिए आए तो भारद्वाज जी ने उनसे यही पूछा कि 'राम कवन प्रभु पूछहुं तोही'। याज्ञवल्क्य जी महाराज ने बताया कि राम जो योगियो के हृदय में निरंतर निवास करते हैं। वही है जो प्रत्येक मनुष्य प्रत्येक जीव के हृदय में निवास करते हैं।श्रीराम नाम की महिमा अपरम्पार है। श्री राम समस्त विश्व का कल्याणकारी नाम जीवन का आधार ही राम नाम है। हर जगह राम नाम की महिमा का गुणगान है। राम सिर्फ एक नाम नहीं है। राम नाम सबसे बड़ा मन्त्र है। इस मौके पर संत श्री बच्चा बाबा जी महाराज, संतोष मिश्रा, प्रांशू मिश्रा,मनमोहन आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : महिला से भूत-भगाने के नाम पर बाबा ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी धमकी - केस दर्ज
