जौनपुर: अंतर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की खेतासराय थाने की पुलिस ने रविवार को लेदरही गांव के नहर के पास से एक अंतर्जनपदीय पशु तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया गया। 

थानाध्यक्ष खेतासराय चन्दन राय ने बताया कि वह मय हमराह रविवार को क्षेत्र में गश्त पर था। प्रातः मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लेदरही नहर पुलिया के पास से एक संदिग्ध को दबोच गया। पुलिस के अनुसार उसके पास से तलाशी में मादक पदार्थ डायजापाम की क़रीब 50 ग्राम पुड़िया बरामद की है। 

पूछताछ में पशुतस्कर ने अपना नाम सलमान उर्फ मन्नी पुत्र मोहसिन निवासी मोहियापार थाना अहरौला आजमगढ़ बताया । आरोपी पशुतस्कर पर आजमगढ़ के अहरौला थाना में पशु क्रूरता, गौवध निवारण अधिनियम, गैंगेस्टर समेत क़ई संगीन मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें -बलिया में बोले रवींद्र कुशवाहा- हमास ने किया इजरायल पर आतंकी हमला, भारत आतंकवाद के खिलाफ

संबंधित समाचार