Fatehpur News: खाने बनाने के दौरान लगी आग… चपेट में आकर महिला व दो बच्चों की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में खाना बनाने के दौरान आग लगने से तीन की मौत।

फतेहपुर में खाना बनाते समय लीकेज सिलेंडर के पाइप से आग लग गई। चपेट में आकर महिला व दो बच्चों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

फतेहपुर, अमृत विचार। बहुआ में खाना पकाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में रिसाव से लगी आग से महिला और उसके दो बच्चे रविवार को गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान तीनों की सांसें थम गईं।

ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव निवासी उमेश विश्वकर्मा की पत्नी अलका देवी रविवार को गैस चूल्हे में खाना पका रही थी। तभी गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज की वजह से गैस रिसाव के चलते आग लग गई। जिससे महिला अलका देवी और उसके बच्चे चार वर्षीय गौरव कुमार और दो वर्षीय बेटी परी गंभीर रूप से झुलस गए। महिला और उसके बच्चों को गंभीर अवस्था मे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि तीनों का कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां दोपहर बाद तीनों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं शाम तक पुलिस शवों के आने का इंतजार करती रही।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात