Kanpur Ghatampur Accident: ऑटो व बाइक में भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल, दरोगा की मौत, बांदा के नरैनी थाने में तैनात थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के घाटमपुर में ऑटो व बाइक में भिड़ंत हो गई।

कानपुर के घाटमपुर में ऑटो व बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगा गांव के पास ऑटो व बाइक में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। बाइक सवार पुलिसकर्मी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

इधर, हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने दरोगा शिवपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक दरोगा शिवपाल सिंह बांदा के नरैनी थाने में तैनात था। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

संबंधित समाचार