बरेली जंक्शन आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक और एएसआई निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अवैध वेंडरों को पकड़कर बिना कार्रवाई के छोड़ना पड़ा महंगा

बरेली, अमृत विचार। आरपीएफ वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बरेली जंक्शन थाना में तैनात प्रभारी निरीक्षक अभिषक बिजारणिया और कैंट चौकी पर तैनात एएसआई धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है।

दरअसल दो दिन पहले तीन वेंडरों को एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने 15212 जन नायक एक्सप्रेस में पकड़ लिय और उनके मोबाइल भी छीन लिए, लेकिन बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। इसके बाद वेंडर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक से पूरे मामले की शिकायत करने के लिए पहुंचे, तो उन्होंने एएसआई धर्मेंद्र को बुलाकर पूछा तो एएसआई ने यह कहकर बात को टाल दिया कि फोन उनके बैग में होंगे जिसे खाली समझकर फेंक दिया था। इसके बाद वेंडरों ने जीआरपी थाना में तहरीर दी गई और मामला एक्स पर पोस्टर कर अधिकारियों तक पहुंचाया। 

जिसके बाद एएसआई ने बैग ढूंढ़कर लाने का बहाना बनाकर मोबाइल वापस कर दिए गए। जांच में एएसआई की बड़ी गलती से आई तो वहीं प्रभारी निरीक्षक पर मामला आला अधिकारियों से छुपाने का आरोप लगा। जिसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है। कमांडेंट शन्मुगा वेडिवेल एस ने आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अभिषेक बिजारणिया की जगह मनोज यादव को थाना का प्रभार दिया है।

यह भी पढ़ें-  बरेली: SSP ने 52 चौकी इंचार्ज बदले, अनाथालय में बच्ची से छेड़छाड़ मामले में बिहारीपुर चौकी इंचार्ज भी हटाए

संबंधित समाचार