महिला आरक्षण विधेयक तत्काल लागू किया जाए: प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक शीघ्र लागू करे। उन्होंने सोशल साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए कहा कि वह महिलाओं की ओर से महिला आरक्षण विधेयक शीघ्र लागू करने की मांग करती हैं।

उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक शक्ति के रूप में महिलाओं के महत्व का सम्मान किया जाए। महिलाएं जब एक साथ खड़ी होंगी तो उनकी शक्ति को कोई रोक नहीं सकेगा।

यह भी पढ़ें: बांदा: ‍प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा

संबंधित समाचार