बरेली: छात्रों ने पकौड़े बेचकर किया सरकार की नीतियों का विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एनएसयूआई छात्रों ने गुरुवार को रोहिलखंड विश्वविद्यालय गेट पर ठेले पर पकौड़े बेचकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। छात्र रोजगार की मांग कर रहे थे। एनएसयूआई छात्रों के आंदोलन के समर्थन में उतरकर सरकार से संविदा कानून वापस लेने की मांग की। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि पारस …

बरेली, अमृत विचार। एनएसयूआई छात्रों ने गुरुवार को रोहिलखंड विश्वविद्यालय गेट पर ठेले पर पकौड़े बेचकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। छात्र रोजगार की मांग कर रहे थे। एनएसयूआई छात्रों के आंदोलन के समर्थन में उतरकर सरकार से संविदा कानून वापस लेने की मांग की।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि पारस शुक्ला ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। प्रदेश महासचिव सैयद फरहान ने बताया कि संविदा कानून, एक होनहार छात्र जो सरकारी नौकरी मेहनत से प्राप्त करता है उसके अधिकारों का हनन करने वाला है। प्रदेश सचिव अवनीश चौबे के साथ-साथ वीरदेव, निखिल, दिनेश गोला, कादर खान,अर्जुन सिंह गंगवार, कुलदीप गोला, सौरव यादव, मोहम्मद रिजवान ,जमशेद खान, रिजवान मेवाती, सुमित यादव, अभय, राहुल सिंह, मो.• नदीम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

भाजपा सरकार में सड़कों पर बेराजगार घूम रहे युवा
कांग्रेस ने गुरुवार को बेरोजगार नौजवानों को साथ लेकर राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस के रूप में गांधी उद्यान पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि देश के नौजवान डिग्रियां लेकर सड़कों पर बेराजगार होकर घूम रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे। जो धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। सरकार ने एक करोड़ नौकरी हर साल देने का वादा था लेकिन आज इसका उल्टा हो गया। जब से भाजपा सरकार आई है तब से नौकरियां घटती जा रही हैं। प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा कि आज जिस तरह से बेरोजगार नौजवान सड़कों पर उतर आएं हैं उससे यह बात साबित हो चुका है कि बेरोजगार नौजवानों के अंदर आक्रोश है। इस मौके पर राज शर्मा एडवोकेट, कमलेश ठाकुर ,दिनेश दद्दा, महेश चंद्रा, साहिब सिंह, डबल सिंह यादव, राकेश सक्सेना, टोनू बखशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सपा ने मनाया राष्टीय बेरोजगार दिवस
समाजवादी पार्टी के महानगर शाखा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि भाजपा ने हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही लेकिन आज तक रोजगार नहीं दिया। सरकारी नौकरियों को भी संविदा में परिवर्तन कर रोजगार के अवसर छीनने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर रही है। आज देश के नौजवान प्रधानमंत्री से सवाल कर अपने हक की अवाज उठा रहे हैं। उन्होंने भाजपा का सेवा सप्ताह केवल दिखावा और जनता के साथ धोखा बताया।

इस मौके पर गौरव सक्सेना, हैदर अली, प्रमोद यादव, क्षितिज यादव, मो. कलीमउद्दीन, अशफाक गाजी, गोविन्द सैनी, सूरज वर्मा, हाजी हसनैन अली, शैलेष भास्कर, राजेश अग्रवाल, इशरफील अनिल पाल, आशु सक्सेना, राशिद खान, आरिफ गद्दी, अवनीश यादव, दीपू यादव, कपिल मिश्रा, अजय पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार