Kanpur Fire: हाईवे पर धू-धूकर जला ट्रक… चालक व क्लीनर ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर लगा लंबा जाम
कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र में ट्रक में आग लग गई।
कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र में हाईवे पर ट्रक में आग लग गई। आग लगने पर चालक व क्लीनर ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
कानपुर, अमृत विचार। रविवार देर शाम पनकी थानाक्षेत्र में सरायमीता हाईवे पर मैदा लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
पनकी सरायमीता में हाईवे पुल पर ट्रक में आग लगने अफरातफरी मच गई। आग लगाती हुई ट्रक ड्राइवर जसकरन कुशवाहा क्लीनर ने कूद कर अपनी जान बचाई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सूचना दी। जब तक दमकल गाड़ी मौके पहुंचे तब तक आग से ट्रक पूरी तरह से चल चुका था। वहीं आग से पुल पर जाम लग गया।
लगभग आधा घंटे तक पुल पर जाम रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को किनारे करवा कर जाम खुलवाया। कानपुर देहात सिकंदरा निवासी ट्रक ड्राइवर जसकरन कुशवाहा ने बताया ग्वालियर साधु ट्रांसपोर्ट का ट्रक है। लखनऊ से ट्रक में मैदा लेकर ग्वालियर जा रहा था।
सरायमीता के पास बस को ओवरटेक करते समय गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई जिससे अचानक आग लग गई। आग से ट्रक में लोड 33 टन माल जलकर राख हो गया। माल कितने का इसका अनुमान नहीं है। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। कुछ देर बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे कराया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारु हो सका।
