बहराइच: मनीष मल्होत्रा अध्यक्ष व सुशील भल्ला बने महामंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल डीलर्स एसोसिएशन का हुआ चुनाव
बहराइच, अमृत विचार। बहराइच इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल डीलर्स एसोसिएशन का चुनाव एक होटल में हुआ। चुनाव में मनीष मल्होत्रा को अध्यक्ष, सुशील भल्ला महामंत्री, इस्लामुद्दीन "पप्पू" वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ अग्रहरि व अमित गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा राजेश वैश्य को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया।
शहर के सिविल लाइन स्थित हर्ष होटल में रविवार शाम को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बहराइच शाखा के अध्यक्ष कुलभूषण अरोरा की अध्यक्षता और महामंत्री दीपक सोनी "दाऊजी" व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन मातनहेलिया के पर्यवेक्षण में चुनाव सम्पन्न हुआ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष मल्होत्रा ने सभी डीलर साथियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल्स ही नहीं हर ट्रेड के रिटेलरों की सबसे बड़ी लड़ाई आज आनलाइन ट्रेड से है। व्यापारी अपनी एकता के दम पर ही आनलाइन ट्रेड से लड़ सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले हमें खुद की निजी खरीदारी में आनलाइन की बजाय नजदीक के दुकानदारों को वरीयता देनी होगी।
महामंत्री सुशील कुमार भल्ला ने कहा कि बहुत शीघ्र अभियान चलाकर एसोसिएशन के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा धीरेंद्र अग्रवाल को उपाध्यक्ष, हलीम अहमद व पंकज मातनहेलिया को सचिव, मानिक चावला व मोहम्मद गुफरान को संयुक्त सचिव तथा रामशंकर को आडीटर के पद पर नामित किया गया।
बैठक में पदाधिकारियों व पर्यवेक्षकों के अलावा हलीम अहमद, पंकज मातनहेलिया, आयुश अग्रवाल, श्याम शुक्ला, मोहम्मद गुफरान, नीतेश कुमार, रवि वर्मा, ऐश्वर्य अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, मेराजुद्दीन सहित इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल्स ट्रेड के प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका, महामंत्री शीतल अग्रवाल, अध्यक्ष कुलभूषण अरोरा, महामंत्री दीपक सोनी दाऊजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन मातनहेलिया व उपाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से उम्मीद जताई कि नयी टीम व्यापारी एकता की दिशा में मिसाल कायम करेगी।
यह भी पढ़ें;-UP: मलेशिया में नौकरी की बात कहकर ठगे लाखों रुपये… बैंकॉक में छोड़ा, दर-दर भटकता रहा युवक, जानिए- पूरा मामला
