बरेली: देव शिल्पी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। विभिन्न जगहों पर देव शिल्पी विश्वकर्मा की धूमधाम के साथ जयंती मनाई गई। इस अवसर पर देवशिल्पी विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया गया। तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षिओं के न होने के बाद भी कर्मचारियों ने मशीनों को साफ सुथरा कर पूजा अर्चना की। गुरुवार को नगर निगम के प्रकाश विभाग में मेयर डा. …

बरेली,अमृत विचार। विभिन्न जगहों पर देव शिल्पी विश्वकर्मा की धूमधाम के साथ जयंती मनाई गई। इस अवसर पर देवशिल्पी विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया गया। तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षिओं के न होने के बाद भी कर्मचारियों ने मशीनों को साफ सुथरा कर पूजा अर्चना की। गुरुवार को नगर निगम के प्रकाश विभाग में मेयर डा. उमेश गौतम , नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने दीप जलाकर हवन पूजा की। आचार्य अनिल शर्मा ने विधि विधान से पूजा कराई।

इस अवसर पर जलकल के महा प्रबंधक आरके यादव, मुख्स अभियंता संजय सिंह चौहान, मनोज गुप्ता,राजीव शर्मा, जितेन्द्र उपाध्याय,कर्मचारी नेता मिशन पाल, सरवर हुसैन, महेन्द्र पाल,प्रशांत सिंह, विनीत शर्मा,ओम प्रकाश, रामचन्द्र,साबिर खां, निशांत सिंह, इकराम अली, रमाशंकर, छेदा लाल, राकेश यादव, हरीश बाबू, बृजपाल सिंह, श्याम बाबू, मुजीव हसन आदि मौजूद रहे।

इसी तरह लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता देवेन्द्र मिश्र, प्रवीण वांगड़ी, देवेश कुमार तिवारी आदि ने पूजा अर्चन किया। इसके अलावा मिशन कंपाउंड स्थित विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता सानेन्द्र सहित अन्य कर्मचारियों ने विश्वकर्मा जयंती पर पूजा अर्चना की।

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ की मांग, विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस किया जाए घोषित
पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने विश्वकर्मा जयंती पर केंद्र सरकार से एक नई मांग की है। इसके लिए सोशल मीडिया पर आंदोलन भी शुरू किया है। संघ के केंद्रीय मंत्री का कहना है कि सरकार को विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करना चाहिए। संघ का कहना है कि वैसे तो एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। लेकिन उसका भारतीय संस्कृति से दूर-दूर तक कोई मेल नहीं है।
भारतीय मजदूर संघ अपने पांच महत्वपूर्ण त्योहारों में विश्वकर्मा जयंती को बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। विश्वकर्मा ने पहली इंजीनियरिंग की पुस्तक लिखी। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के केंद्रीय महामंत्री जेएस भदौरिया ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर पूरे भारत में ट्विटर के माध्यम से एक आंदोलन चलाया गया।

संबंधित समाचार