मुरादाबाद : श्री रामलीला मंचन से पूर्व विधिविधान से हुआ भूमि पूजन
17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा रामलीला का मंचन
दीनदयाल नगर युवा केंद्र में भूमि पूजन
मुरादाबाद। श्रीरामलीला समिति सिविल लाइंस दीनदयाल नगर की ओर से भव्य श्रीरामलीला मंचन प्रारंभ होने से पूर्व पंडित उमाशंकर शास्त्री ने विधिविधान के साथ मंत्रोचारण कर भूमि पूजन कराया। भूमि पूजन की उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पुरुषोत्तम श्रीराम के आशीर्वाद से श्री रामलीला समिति सिविल लाइन दीनदयाल नगर की ओर से इस वर्ष भी भव्य श्री रामलीला मंचन प्रारंभ होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि भव्य श्री रामलीला मंचन 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। 25 अक्टूबर को राज गद्दी शोभायात्रा निकाली जाएगी श्री रामलीला मंचन में मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु मथुरा की रामलीला निदेशक श्री विवेक बिहारी के निर्देशन में उनकी टीम के कलाकार द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को गणेश पूजन,नारद मोह एवं श्री राम जन्मोत्सव, 18 अक्टूबर को विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, पुष्प वाटिका, गोरी पूजन, 19 अक्टूबर को धनुष यज्ञ,लक्ष्मण परशुराम संवाद,श्री सीताराम विवाह, 20 अक्टूबर को श्री राम बरात, राज तिलक की तैयारी, मंथरा कैकेई संवाद, दशरथ कैकई संवाद,21 अक्टूबर को श्री राम वन गमन, केवट संवाद, चित्रकूट विश्राम का मंचन किया जाएगा। जबकि 22अक्टूबर को सीता हरण, हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता, वाली वध, लंका दहन, 23 अक्टूबर को विभीषण शरणागति, अंगद रावण संवाद,लक्ष्मण शक्ति, 24 अक्टूबर दशहरा कुंभकरण वध, मेघनाथ वध,रावण वध,रावण दहन,भरत मिलाप का मंचन भव्य रुप से किया जाएगा।
25 अक्टूबर राजगद्दी शोभायात्रा, राजतिलक,एवम मथुरा के कलाकारों द्वारा ही मयूर नृत्य एवं फूलों की होली खेली जाएगी। श्री रामलीला मंचन के सभी कार्यक्रम शाम 7:30 बजे प्रारंभ हो जायेंगे। विजयदशमी पर्व मंचन शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगा। राजगद्दी शोभायात्रा मंचन स्थल से 5:00 बजे शुभारंभ होगा। इस दौरान समिति के संरक्षक शिशिर गुप्ता, डा.संजीव राजन, सुनील कुमार गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव पियूष गुप्ता, राजेश भारती, राजीव गुप्ता प्रमोद रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सद्भाव-आढ़त गुनगुनाती कौमी एकता के तराने...70 के दशक में पड़ी थी दो मित्रों में कारोबारी रिश्ते की बुनियाद
