यूपी का उभरता आर्थिक केंद्र है अयोध्या: जलज गुप्ता
अयोध्या। जनपद के खानपुर मसौधा में महिंद्रा एंड महिंद्रा के 78वें मेसर्स सनराइज ट्रक एंड बस डीलरशिप के नए शोरूम का उद्घाटन सोमवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा के कॉमर्शियल व्हीकल हेड जलज गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सीवी (वाणिज्यिक वाहन) बाजार की मौजूदा वृद्धि, एमटीबीडी को अपनी बाजार स्थिति मजबूत करने और मार्केट लीडर बनने का अवसर प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या इस राज्य का उभरता हुआ आर्थिक केंद्र है। मेसर्स सनराइज ट्रक एंड बस जैसे महत्वपूर्ण डीलर पार्टनर के जरिए इस बाजार को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। मेसर्स सनराइज ट्रक एंड बस के प्रबंध निदेशक संतोष सिंह ने कहा कि हम ट्रकिंग उद्योग में नए अध्याय का अंग बन कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
यह डीलरशिप हमें अपने व्यापक उद्योग ज्ञान का लाभ उठाकर उन्हीं को उच्च मानकों को फिर से तैयार करने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अयोध्या में ट्रक एवं बस का महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की यह दूसरी एजेंसी है। जिले के विभिन्न व्यवसायी ट्रक एवं बस का क्रय सुविधा व सर्विस आसानी ले सकेंगे। संस्था की ओर से समय-समय पर मिलने वाली सभी सुविधाएं यहां मुहैया होंगी।
यह भी पढ़ें: सत्यप्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने Akhilesh Yadav से मिलने से किया मना, बताया जान-माल का खतरा!
