बरेली: प्रभारी निरीक्षक के निलंबन के बाद अवैध वेंडरों पर सख्ती, 15 पर कार्रवाई
सहायक सुरक्षा आयुक्त पहुंचे बरेली जंक्शन, 15 वेंडरों पर कार्रवाई
फाइल फोटो
बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक और कैंट चौकी इंचार्ज के निलंबन बाद अवैध वेंडरों पर सख्ती शुरू हो गई है। मंडल के अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को आरपीएफ ने जंक्शन पर अभियान चलाकर 15 अवैध वेंडर पकड़ कर बंद कर दिए। तो तमाम नेताओं के फोन भी सिफारिश के लिए पहुंचे।
यह भी पढ़ें- बरेली: वनखंडी नाथ मंदिर से निकली ऐतिहासिक राम बारात, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
बरेली जंक्शन पहुंचे आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त त्रिलोक सिंह रावत ने बताया कि अवैध वेंडरों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद की तरफ से आने वाली ट्रेनों के अंदर भी अवैध वेंडरों को पकड़ा गया। अधिकारियों को मुताबिक पूरे मुरादाबाद मंडल में 42 वेंडरों पर एक ही दिन में कार्रवाई की गई है।
ऐसे चलता है अवैध वेंडरिंग का खेल
अवैध वेंडरिंग के खेल में ठेकेदार से लेकर अधिकारी तक शामिल होते हैं। बरेली जंक्शन पर करीब 150 वेंडर वैध रूप से काम करते हैं, लेकिन इनकी संख्या 250 से 300 तक हो सकती है। सूत्रों की माने तो पहले से काम कर रहे वेंडर को काम छोड़कर जाने वालों की श्रेणी में दिखा दिया जाता है।
फिर उसकी जगह दूसरे वेंडर को कार्ड जारी कर दिया जाता है, लेकिन असल में वेंडर काम नहीं छोड़ता, बल्कि स्टेशन पर वैध दस्तावेजों के साथ अवैध रूप से वेंडरिंग करता होता है। जंक्शन पर वेंडर सिर्फ स्टॉल या ट्रॉली पर ही सामान बेच सकते हैं। केवल भोजनालय के चार वेंडरों को ट्रेन की खिड़की पर जाकर हॉकिंग के लिए अधिकृत किया गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, एक दर्जन से ज्यादा कटे चालान
