हरदोई: तेज आंधी में दीवार गिरी, दो मवेशियों की मौत
हरदोई। शाम को आई तेज़ आंधी की चपेट में आने से दीवार भर-भरा कर गिर पड़ी। एक गाय और एक बकरा उसके मलबे के नीचे दब गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। बताया गया है कि सोमवार की शाम को तेज़ आंधी आने से कोतवाली शहर के भगतपुर मजरा भिठारी गांव में एक दीवार भर-भरा कर गिर पड़ी। वहां पास में बंधीं गाय और एक बकरा उसके मलबे के नीचे दब गया। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, उससे पहले ही उन दोनों की मौत हो चुकी थी।इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
बता दें कि जिले में देर शाम आंधी पानी आ गया। आंधी से कई जगह पर पेड़ उखड़ कर सड़कों पर गिर गए जिससे घंटो यातायात प्रभावित रहा। सोमवार की देर शाम अचानक मौसम में बदलाव आ गया धूल भरी आंधी से लगभग पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति कुछ घंटे तक बंद रही। मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में बिजली न आने से घंटों काम बंद रहा। जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
बताते चलें सोमवार की दर्शन जिले में मौसम का एकदम मौसम कि मिजाज बदल गया। तेज आंधी से कई जगहों पर पेड़ पेड़ गिर जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ ।आंधी आने से ग्रामीण क्षेत्रो के अधिकांश फीडर ठप हो गए। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई है मौसम खराब होने से एक बार फिर किस के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।
मौसम की मार के चलते इस बार बहुत कम क्षेत्रफल में धान की फसल किसानों ने काफी मेहनत व लागत खर्च कर तैयार की है अब जब खेत में धान की फसल पक कर तैयार हो रही है । उस समय मौसम की खराबी किसानों के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकती है। मौसम का बदला रूख देख किसानो के सामने फिर एक बार समस्या खड़ी होने वाली है ।अब इतनी मेहनत से धान की फसल पैदा करने के बाद भी लगता है। उन्हें फसल मिलना मुश्किल हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: हरदोई: रोटावेटर से टकराए बाइक सवार का पैर कटा, हालत नाजुक, मचा कोहराम
