शारदीय नवरात्रि : मां दुर्गा के तृतीय स्वरुप चंद्रघंटा की स्तुति कर रहे भक्त, मंदिरों में लगी कतारें 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन आज मंगलवार को भक्त मां दुर्गा के तृतीय स्वरुप माता चंद्रघंटा की स्तुति कर रहे हैं। सुबह से ही राजधानी के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी हैं। बारिश होने के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है।      

6 - 2023-10-17T113435.751

आचार्यों के अनुसार देवी चंद्रघंटा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याणकारी हैं। बाघ पर सवार मं चंद्रघंटा के शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला हैं। इनके मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान हैं, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। 10 भुजाओं वाली देवी के हर हाथ में अलग-अलग शस्त्र विभूषित हैं। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा का पूजन करने से भक्तों की आयु लम्बी होती है और इनके  पूजन-अर्चन से व्यक्तित्व में वैराग्य, सदाचार और संयम बढ़ता है।

ये भी पढ़ें -मुरादाबाद : अब बंगाल में दुर्गा पूजा की धुनुची नृत्य में जुटीं हसीन जहां

संबंधित समाचार